केरलम के गुरुवायूर मंदिर में एकादशी के दिन की जाएगी ‘उदयास्तमन पूजा’ : उच्चतम न्यायालय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
'Udayastamana Pooja' to be performed on Ekadasi day at Guruvayoor temple in Kerala: Supreme Court
'Udayastamana Pooja' to be performed on Ekadasi day at Guruvayoor temple in Kerala: Supreme Court

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि केरलम के गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में ‘उदयास्तमन पूजा’ इस साल 21 नवंबर को ‘वृश्चिकम एकादशी’ के दिन मंदिर की परंपरा के अनुसार की जाएगी।
 
‘उदयास्तमन पूजा’ एक विशेष एवं दिन भर चलने वाला अनुष्ठान है, जो सूर्योदय से सूर्यास्त तक आयोजित किया जाता है जिसमें 18 ‘पूजा’, ‘होमम् (हवन)’ और ‘अभिषेकम्’ की एक शृंखला शामिल होती है।
 
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने ‘वृश्चिकम एकादशी’ पर मंदिर में पूजा-अर्चना करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।
 
पीठ ने गौर किया कि मांगी गई राहत वैसी ही है, जैसी 2025 में उसके सामने दायर एक अर्जी में पूर्व में मांगी गई थी।
 
इसने उल्लेख किया कि पिछले साल 30 अक्टूबर को उच्चतम न्यायालय ने राहत देते हुए पिछली याचिका का निपटारा कर दिया था।