यूको बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 656 करोड़ रुपये पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-07-2026
UCO Bank's June quarter net profit rises 8% to Rs 656 crore
UCO Bank's June quarter net profit rises 8% to Rs 656 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 656 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 607 करोड़ रुपये था।
 
बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून, 2026 तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 8,682 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 7,433 करोड़ रुपये थी।
 
आलोच्य तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 6,996 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 6,436 करोड़ रुपये थी।
 
इस दौरान बैंक का परिचालन लाभ भी बढ़कर 2,810 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,562 करोड़ रुपये था।
 
यूको बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार जून तिमाही में भी जारी रहा। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 2.08 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.63 प्रतिशत थी।
 
इसी तरह शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज भी घटकर एक साल पहले के 0.45 प्रतिशत से घटकर 0.25 प्रतिशत रह गया।