आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने छह अक्टूबर को होने वाले आगामी तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव के लिए मदुरांतकम और धारापुरम आरक्षित सीटों से बृहस्पतिवार को पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की।
दोनों आरक्षित सीटों पर उपचुनाव ‘‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’’ के बैनर तले लड़ा जाएगा।
पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अन्ना द्रमुक की पूर्व विधायक और टीवीके की उपमहासचिव के. मरकतम कुमारवेल मदुरांतकम (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि अन्ना द्रमुक की पूर्व विधायक पी. सत्यबामा धारापुरम (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगी। सत्यबामा वर्तमान में टीवीके की तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव हैं। दोनों उम्मीदवारों ने 2026 के विधानसभा चुनाव में अन्ना द्रमुक के टिकट पर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।