मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई श्रद्धांजलि

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-04-2026
Tributes paid to Asha Bhosle in a special session of the MP Legislative Assembly
Tributes paid to Asha Bhosle in a special session of the MP Legislative Assembly

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को पार्श्व गायिका आशा भोसले और अन्य जानी-मानी हस्तियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
 
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया है।
 
सरकार की ओर से चर्चा का विषय 'नारी शक्ति वंदन - महिलाओं का समग्र विकास और उनका सशक्तीकरण' तय किया गया है।
 
इस सत्र में इसे लेकर भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच तनातनी देखने को मिली।
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस सदस्य राजेंद्र कुमार ने दिवंगत नेताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।