महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-04-2026
Tributes paid to Ambedkar in Maharashtra and Andhra Pradesh
Tributes paid to Ambedkar in Maharashtra and Andhra Pradesh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में डॉ. बी. आर. आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में डॉ. बी. आर. आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर उन्हें मंगलवार को उनकी 135वीं जयंती के मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आंबेडकर को एक महान अर्थशास्त्री और ‘‘न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के लोकतांत्रिक आदर्शों के पीछे एक मार्गदर्शक शक्ति’’ के रूप में वर्णित किया।
 
भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्यपाल वर्मा, मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राज्य मंत्री छगन भुजबल सुबह मुंबई के दादर क्षेत्र स्थित चैत्यभूमि पहुंचे।
 
फडणवीस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय संविधान के निर्माता, एक विद्वान, दूरदर्शी अर्थशास्त्री और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक को विनम्र श्रद्धांजलि।’’
 
इससे पहले राज्यपाल वर्मा ने लोक भवन में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।