जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए विजय ने विधायकों को आधिकारिक वाहन, भत्तों की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-08-2026
To address public grievances, Vijay announces official vehicles, allowances for MLAs
To address public grievances, Vijay announces official vehicles, allowances for MLAs

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधायकों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी वाहन और मासिक भत्ता देने की घोषणा की।
 
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि विधायकों को वाहन और भत्ता देने की नयी व्यवस्था से वे जनता की शिकायतों के समाधान और सरकारी परियोजनाओं की निगरानी के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बिना किसी पर निर्भर हुए यात्रा कर सकेंगे।