भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के साथ मैदान में उतरेगी टीएमसी (एम), पांच उम्मीदवारों की घोषणा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-03-2026
TMC (M) to contest with BJP's 'lotus' symbol, announces five candidates
TMC (M) to contest with BJP's 'lotus' symbol, announces five candidates

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जी.के. वासन ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में तमिल मनिला कांग्रेस (मूपनार) को आवंटित पांच सीट के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के साथ मैदान में उतरेगी।
 
वासन ने उम्मीदवारों की घोषणा के लिए ‘‘शुभ समय’’ का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने “पार्टी की भावना” को ध्यान में रखते हुए अपराह्न 12 बजकर 12 मिनट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि वी.एम. कार्तिकेयन रानीपेट से, एम. युवराज इरोड पश्चिम से, पूर्व विधायक ‘विदियाल’ एस. शेखर ओड्डंचत्तिरम से और एम.के.आर. अशोक कुमार कुंभकोणम से चुनाव लड़ेंगे।
 
वासन ने कहा कि जे. निविन साइमन किल्लियूर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
 
उन्होंने राजग को ‘‘विजयी गठबंधन’’ करार देते हुए कहा कि पार्टी भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ पर चुनाव लड़ेगी।
 
वासन ने कहा, “जनमत अन्नाद्रमुक नीत राजग के पक्ष में है, जो एक विजयी गठबंधन है।”