thousands of motorists flocked to petrol pumps in Andhra Pradesh.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सरकार द्वारा ‘‘पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं होने’’ का आश्वासन दिए जाने के बावजूद, आंध्र प्रदेश में सोमवार को हजारों वाहन चालक पेट्रोल और डीजल की कमी के भय से पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े।
राजामुंदरी के एक पेट्रोल पंप पर कई दोपहिया वाहन, कार, ट्रक और अन्य वाहन कतार में लगे दिखे। लोग पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे भी लिये हुए नजर आए।
विजयवाड़ा के ऑटो नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली, जहां कई वाहन कतार में लगे हुए थे।
रविवार दोपहर को विजयवाड़ा के अजीत सिंह नगर और आसपास के सभी पेट्रोल पंपों पर यही हाल था।
गुंटूर के ईंधन खुदरा विक्रेता संघ के सदस्य गोपाल कृष्ण ने बताया कि यह संकट पूरे राज्य में फैल चुका है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘केवल गुंटूर ही नहीं, पूरे राज्य में यही स्थिति है। हमारे डीलरों से हमें जानकारी मिल रही है कि हर जगह डीजल खत्म हो रहा है। हमें उम्मीद है कि कल (28 अप्रैल) तक 70 से 80 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर ईंधन पहुंच जाएगा।’’