Those who consider the people of Gujarat 'fools' will face a crushing defeat: Harsh Sanghvi
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य की जनता उन लोगों को करारा जवाब देगी जो उन्हें ‘मूर्ख’ समझते हैं और राज्य से नफरत करते हैं।
संघवी ने यह बात रविवार को वडोदरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर निगम चुनाव अभियान प्रारंभ करने के दौरान कही।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ दिन पूर्व गुजरात के लोगों को ‘‘अशिक्षित’’ कहा था और दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें ‘‘बेवकूफ’’ बना रहे हैं। संघवी ने खरगे के इस बयान के एक सप्ताह के बाद यह बात कही है।
गुजरात में 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों, 84 नगरपालिकाओं और 15 नगर निगमों (जिनमें अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा शामिल हैं) के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होंगे। मतगणना 28 अप्रैल को होगी।
संघवी ने कहा, ‘‘गुजरात से नफरत करने वाले और यहां के लोगों को मूर्ख समझने वालों को हर जिले में करारा जवाब दिया जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता और भाजपा एक बड़ा परिवार है।