यमुना विकास प्राधिकरण ने 973 रिहायशी भूखंड की योजना शुरू की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-04-2026
The Yamuna Development Authority has launched a scheme for 973 residential plots.
The Yamuna Development Authority has launched a scheme for 973 residential plots.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सोमवार को 973 आवासीय भूखंडों की योजना शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि यह योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो एनसीआर या जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक रहना चाहते हैं।
 
यमुना विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर-15सी, 18 और 24-ए में कुल 973 रिहायशी भूखंडों की योजना शुरू की है।
 
उन्होंने बताया कि ये भूखंड 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्ग मीटर के हैं तथा ये सभी 973 भूखंड 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर आवंटित होंगे।
 
उन्होंने बताया कि 162 वर्ग मीटर के सबसे अधिक 476 प्लॉट भूखंड तथा 200 वर्ग मीटर के 481 भूखंड हैं।
 
भाटिया ने बताया कि इस योजना में पंजीकरण के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है।