उत्तराखंड में बेसहारा तीन तलाक, हलाला पीड़िताओं को घर देने की पहल वक्फ बोर्ड करेगा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
The Waqf Board will take the initiative to provide homes to destitute triple talaq and halala victims in Uttarakhand.
The Waqf Board will take the initiative to provide homes to destitute triple talaq and halala victims in Uttarakhand.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तराखंड में बेसहारा तीन तलाक पीड़िताओं और हलाला पीड़िताओं को अब रहने के लिए मुफ़्त घर देने की पहल वक्फ बोर्ड करेगा ।
 
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दी गयीं बेसहारा तलाकशुदा महिलाओं और बेघर होने से बचने के लिए उसी आदमी से दोबारा निकाह से पहले हलाला के लिए मजबूर की जाने वाली महिलाओं को आश्रय देने का प्रस्ताव तैयार कर किया गया है ।
 
उन्होंने कहा, ‘‘वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर पहला हक महिलाओं का है । हम वक्फ बोर्ड की आगामी बैठक में यह प्रस्ताव लाने जा रहे हैं कि तीन तलाक और हलाला की पीड़ित आश्रयहीन महिलाओं को रहने के लिए घर दिया जाएगा ।’’
 
शम्स ने बताया कि इस महीने के आखिर या अगले माह की शुरूआत में होने वाली बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया जाएगा ।
 
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस विषय पर चर्चा हो चुकी है और उन्होंने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है ।