भाजपा, आरएसएस और निर्वाचन आयोग ने 'वोट चोरी' कर देशद्रोह किया, न्याय होगा: राहुल गांधी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
BJP, RSS and Election Commission committed treason by 'stealing votes', justice will be done: Rahul Gandhi
BJP, RSS and Election Commission committed treason by 'stealing votes', justice will be done: Rahul Gandhi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और निर्वाचन आयोग का यह कृत्य ‘देशद्रोह’ है और इसमें न्याय होकर रहेगा।
 
उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब एक अंग्रेजी दैनिक 'इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित खबर में दावा किया गया है कि निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और प्रक्रियागत बदलावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। उन्होंने आयोग के कुछ कदमों को “अनधिकृत” और “अवैध” भी बताया था।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वोट चोरी भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। भाजपा, आरएसएस और निर्वाचन आयोग, जिन्होंने इसे किया है, उन्होंने देशद्रोह का कृत्य किया है। न्याय किया जाएगा।”