the Seychelles National Day celebrations as the chief guest.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। वह तीन दिवसीय यात्रा पर सेशेल्स में हैं और उनकी यह यात्रा शनिवार को शुरू हुई थी।
सेशेल्स में इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐसे वक्त मनाया जा रहा है जब भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हुए हैं।
इस विशेष अवसर पर रविवार रात आयोजित राष्ट्रीय परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘भारत को सेशेल्स के विकास के सफर में एक भरोसेमंद दोस्त और साझेदार के तौर पर उसके साथ खड़े होने पर गर्व है। हमारी साझेदारी साझा मूल्यों और लोगों के बीच आपसी संबंधों के साथ और मज़बूत हो रही है। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी बढ़ेगी।’’