प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात करेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-10-2026
The Prime Minister will meet the Indian contingent participating in the Asian Games on Thursday.
The Prime Minister will meet the Indian contingent participating in the Asian Games on Thursday.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल में संपन्न हुए आइची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों से बृहस्पतिवार को यहां मुलाकात करेंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम शाम करीब साढ़े चार बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।
 
भारत ने इन खेलों में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। भारत लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहा लेकिन देश की पदक संख्या 2023 में हांग्झोउ एशियाड में जीते गए रिकॉर्ड 106 पदकों से कम रही।
 
इस कार्यक्रम में भारतीय दल के खिलाड़ी, उनके कोच और सहयोगी स्टाफ, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि के अलावा युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
 
भारत ने आइची-नागोया खेलों में 501 खिलाड़ियों का दल भेजा था जिनमें से 310 खिलाड़ी पहली बार एशियाड में हिस्सा ले रहे थे।