प्रधानमंत्री सदैव देश के लिए खड़े रहते हैं : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-03-2026
The Prime Minister always stands for the country: Haryana Chief Minister Saini
The Prime Minister always stands for the country: Haryana Chief Minister Saini

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर मोर्चे पर अपने देश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं, चाहे वह कोविड महामारी हो या पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष।
 
सैनी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर ऐसे संकटों का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया।
 
सैनी ने हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर कहा कि वह सुचारू और निर्बाध बनी हुई है।
 
उन्होंने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर करने और डीजल को शुल्क से पूरी तरह मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
 
उन्होंने कहा कि इस राहत का मतलब है कि इससे ईंधन की कीमतें स्थिर रखने में मदद मिलेगी।
 
सैनी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'राष्ट्र प्रथम' के अटूट संकल्प से प्रेरित होकर अपने साथी नागरिकों के साथ हर मोर्चे पर मजबूती से खड़े रहे हैं।"
 
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सहयोग करना विपक्ष की जिम्मेदारी है लेकिन वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।