गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों के बलिदान की अमर गाथा को लोकव्यापी बनाया जाएगा :नड्डा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-12-2025
The immortal saga of the sacrifice of Guru Gobind Singh Ji's sons will be made popular: Nadda
The immortal saga of the sacrifice of Guru Gobind Singh Ji's sons will be made popular: Nadda

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों के बलिदान की अमर गाथा को लोकव्यापी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों ने अन्याय, अत्याचार के सामने झुकने से मना करते हुए धर्म परिवर्तन नहीं किया।
 
नड्डा ने कहा कि छोटी सी आयु में भी धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के लिए बलिदान दिया, यह अडिग आस्था, वीरता एवं साहस की मिसाल है।
 
एक बयान के मुताबिक, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को नड्डा ने एक बैठक को संबोधित किया।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी, सहप्रभारी, सोशल मीडिया व आई.टी. के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक सम्मिलित रहे।
 
नड्डा ने बैठक में संगठनात्मक अभियानों तथा कार्यक्रमों पर चर्चा की।