मराठा समुदाय की स्वीकार की गई सभी मांगों को सरकार पूरा करेगी: फडणवीस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
The government will fulfill all the accepted demands of the Maratha community: Fadnavis
The government will fulfill all the accepted demands of the Maratha community: Fadnavis

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के भूख हड़ताल समाप्त करने के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और कहा कि सरकार ने उनकी 13 में से 12 मांगें पहले ही स्वीकार कर ली हैं और इनमें से प्रत्येक मांग को पूरा किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ‘हैदराबाद मुक्ति संग्राम दिवस’ जिसे ‘मराठवाड़ा मुक्ति दिवस’ भी कहा जाता है, के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
 
जरांगे द्वारा सुबह भूख हड़ताल समाप्त करने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि मनोज जरांगे ने हमारे अनुरोध के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। हमने उनकी 13 में से 12 मांगें पहले ही स्वीकार कर ली हैं। बची हुई मांग के संबंध में हमने उससे जुड़े न्यायिक मुद्दों को स्पष्ट किया है।’’