मध्य प्रदेश में नक्सलवाद का खात्मा बहादुर जवानों के कारण संभव हुआ : मुख्यमंत्री यादव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-10-2026
The elimination of Naxalism in Madhya Pradesh was possible due to the brave soldiers: Chief Minister Yadav
The elimination of Naxalism in Madhya Pradesh was possible due to the brave soldiers: Chief Minister Yadav

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि जवानों के साहस और समर्पण के कारण राज्य करीब 35 वर्षों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या से उबरने में सफल रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, शांति और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस तथा सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना भी की।

यादव यहां शहीद स्मारक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस परेड-2026 को संबोधित कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए यह गर्व का क्षण है कि वह करीब 35 वर्षों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या से उबरने में सफल रहा है, यह दौर कई चुनौतियों से भरा था लेकिन जवानों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण से प्रदेश को गौरवान्वित किया।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य ने नक्सलवाद की गंभीर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है।