The driver who went to complain about the theft of an e-rickshaw accused the penied it.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बाहरी उत्तर दिल्ली के यादवनगर इलाके में रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वह रोते हुए आरोप लगा रहा है कि जब वह अपने वाहन की चोरी की शिकायत दर्ज कराने गया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने से इनकार किया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि समीर नामक व्यक्ति आठ सितंबर को अपने ई-रिक्शा की कथित चोरी की शिकायत करने समयपुर बूथ पहुंचा था। उसने आरोप लगाया था कि उसका ई-रिक्शा दीना नामक व्यक्ति ने चुरा लिया है।
पुलिस ने बताया कि समीर और दीना एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
जांच के दौरान पाया गया कि चोरी की कोई घटना नहीं हुई थी और ई-रिक्शा समीर के पास ही था।
पुलिस ने कहा कि कार्यवाही दर्ज की गई और पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में ई-रिक्शा चालक रोते हुए यह दावा करता नजर आ रहा है कि उसका वाहन चोरी हो गया था और जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने गया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की।