2025: The changing coalition arithmetic, the Karur accident, and the impeachment motion against the judge dominate
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच चुनावी संबंधों के बदलते गणित और अभिनेता विजय के राजनीतिक उत्थान ने 2025 में तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर अपना दबदबा बनाए रखा, वहीं करूर में मची भयावह भगदड़ और उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं।
अभिनेता और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय द्वारा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और भाजपा पर किए गए राजनीतिक हमलों ने दोनों पार्टियों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया।
दोनों दलों को आशंका है कि विजय 2026 के विधानसभा चुनावों में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं। 27 सितंबर को करूर में उनकी रैली के दौरान मची भगदड़ के कारण उनके राजनीतिक प्रयासों को झटका लगा।
इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।