the branch of a tree worshiped during Karam festival in Jharkhand.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को आदिवासी पर्व करम के दौरान पूजे गए एक वृक्ष की डाल के विसर्जन के दौरान तीन नाबालिग समेत कम से कम पांच लोग कोयल नदी में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में हुई।
झारखंड में सरहुल के बाद प्रमुख आदिवासी पर्वों में से एक करम मंगलवार को मनाया गया। इस पर्व का समापन पूजा के दौरान स्थापित की गई करम वृक्ष की डाल के विसर्जन के साथ होता है।
पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पांचों लोग ‘करम डाल’ का नदी में विसर्जन करने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी के शव नदी से निकाल लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए हैं।