आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत-इजराइल के सह-निर्माण में बनी पहली फिल्म ‘मर्डर्स टू क्लोज: लव टू फार’ का चयन इटली में आयोजित होने वाले लेक्स नॉयर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए किया गया है।
इस महोत्सव में थ्रिलर, ‘नॉयर’ और अपराध पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों को दिखाया जाता है।
‘नॉयर’ फिल्म श्रेणी की फिल्मों में आमतौर पर अपराध, सस्पेंस, और इंसानी स्वभाव के दूसरे पक्ष (जैसे धोखा, लालच और निराशा) को दिखाया जाता है।
“फ्लोच”, “माई माइकल”, “एन इजराइली लव स्टोरी” और “वैली ऑफ स्ट्रेंथ” जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए मशहूर इजराइली फिल्मकार डैन वोलमैन ने भारतीय फिल्मकार मंजू बोरा के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्देशन किया है।
यह फिल्म लेक्स नॉयर महोत्सव में ‘ओमिकिदी ट्रोपो विकिनी’ खंड के तहत प्रदर्शित की जाएगी।
यह महोत्सव 24 से 27 सितंबर तक इटली के वारेसे और लुइनो में आयोजित होगा।
फिल्म महोत्सव में वोलमैन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ‘प्रीमियो अल्ला करियेरा’ से भी सम्मानित किया जाएगा।