Tamil Nadu's registration department garnered Rs 1,950 crore revenue in October 2026
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के पंजीकरण विभाग ने अक्टूबर 2026 में 1,950 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। यह अक्टूबर 2025 की तुलना में 147 करोड़ रुपये अधिक है।
राज्य के मंत्री डी. लोकेश तमिलसेल्वन ने बुधवार को उत्तर चेन्नई जिला पंजीयक कार्यालय में अक्टूबर 2026 के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
डिजिटल पहलों की सफलता का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि तीन नवंबर, 2026 तक कुल 2,46,260 दस्तावेजों का पंजीकरण किया जा चुका है।
इससे पहले मंत्री ने पंजीकरण विभाग से जुड़े उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के मामलों की निगरानी के लिए तैयार कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित एक ऐप पेश किया।
इस ऐप से अधिकारियों को जवाबी हलफनामे तैयार करने और विभाग की कानूनी कार्यवाही तेज करने में मदद मिलेगी।