आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को यहां रोड शो किया। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में कतार में खड़े लोगों ने उत्साह के साथ उनका अभिवादन किया।
मई में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद जिले के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर पहुंचे विजय का प्रशंसकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री चेन्नई से विशेष विमान से तिरुचिरापल्ली पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से पुदुकोट्टई आए, जहां उन्होंने रोड शो किया।
ऐसी जानकारी है कि विजय करीब 14,000 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की कल्याणकारी सहायता वितरित करेंगे। इसके अलावा, वह 23 करोड़ रुपये की लागत से बने नए आधुनिक बस अड्डे और आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे।