कश्मीर पुलिस ने दो सप्ताह में यातायात नियमों के उल्लंघन के 3,000 मामलों में कार्रवाई की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-11-2026
Kashmir police crack down on 3,000 traffic violations in two weeks Show alternatives
Kashmir police crack down on 3,000 traffic violations in two weeks Show alternatives

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कश्मीर जोन पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पिछले दो सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के 3,000 से अधिक मामलों में कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि कश्मीर जोन के 10 जिलों में लगभग 1,800 वाहन जब्त किए गए, जबकि लापरवाही से वाहन चलाने के 500 से अधिक और दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के 450 मामले दर्ज किए गए।
 
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘17 अक्टूबर से अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने के 3,000 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना, मोटरसाइकिल से स्टंट करना और लोगों की जान खतरे में डालने वाले अन्य मामले शामिल हैं।’’
 
पुलिस के अनुसार, यातायात पुलिस ने इस साल की शुरुआत से ही वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया था, लेकिन अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।