तमिलनाडु : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत वार्षिक कवरेज बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-08-2026
Tamil Nadu: Annual coverage under Chief Minister's Health Insurance Scheme increased to Rs 25 lakh
Tamil Nadu: Annual coverage under Chief Minister's Health Insurance Scheme increased to Rs 25 lakh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना कवरेज को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की।
 
राज्य की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई अहम नयी पहलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि चिकित्सा सुविधा एक बुनियादी अधिकार है, कोई विशेषाधिकार नहीं।
 
उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हर व्यक्ति को उसकी आय या स्थान की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।