आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार व रविवार को बारिश के साथ-साथ तेज हवा और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी के अंतर्गत है।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।