ब्रिक्स 2026 के लिए मंच तैयार: अमित शाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-09-2026
Stage set for BRICS 2026: Amit Shah
Stage set for BRICS 2026: Amit Shah

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स 2026 के लिए मंच तैयार है और भारत संबंधों को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने एवं साझा समृद्धि को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श के लिए आए अन्य देशों के नेताओं का स्वागत कर रहा है।
 
भारत राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
 
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रिक्स 2026 के लिए मंच तैयार है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत बेहतर विश्व के निर्माण के लिए संबंधों को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने और साझा समृद्धि को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श एवं कदम उठाने के लिए वैश्विक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करता है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।’’
 
शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेताओं के अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
 
भारत ने ब्रिक्स की एक जनवरी को चौथी बार अध्यक्षता संभाली थी। वर्ष 2026 में भारत की अध्यक्षता का विषय ‘‘लचीलापन, नवोन्मेष, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’’ है।