राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह ईवीएम में खराबी के आरोप

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-09-2026
Rajasthan: Voting continues for civic elections, allegations of EVM malfunction at many places
Rajasthan: Voting continues for civic elections, allegations of EVM malfunction at many places

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है और इस दौरान कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं।

दोपहर एक बजे तक कुल 44.90 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद शुरुआती घंटों में ही जयपुर, झुंझुनू, पुष्कर सहित कई जगह ईवीएम में खराबी की सूचनाएं सामने आईं। ईवीएम के काम नहीं करने के कारण मतदान कुछ समय के लिए रुक गया जिस पर मतदाताओं ने नाराजगी जताई।
 
राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 10 बजे तक कुल 20.51 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक यह आंकड़ा 44.90 प्रतिशत हो गया। इस दौरान अलवर की बडोदामेव नगरपालिका में सबसे अधिक 75.13 प्रतिशत जबकि अजमेर नगर निगम में सबसे कम 35.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में छह नगर निगम, 24 नगर परिषद तथा 117 नगरपालिकाओं में चुनाव हो रहा है और कुल 4,774 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।