नोएडा: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी, मामला दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-09-2026
Noida: Case registered for fraud of over ₹50 lakh under the pretext of stock market investment.
Noida: Case registered for fraud of over ₹50 lakh under the pretext of stock market investment.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर व्यक्ति से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-110 स्थित ‘लोटस पनाश सोसाइटी’ निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि दो जुलाई को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश की जानकारी मिली।
 
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें कुछ देर बाद जालसाजों ने संपर्क किया और उनकी बातों में आकर उन्होंने ऑनलाइन निवेश शुरू कर दिया।
 
पीड़ित के मुताबिक, जुलाई से 20 अगस्त तक उन्होंने साइबर अपराधियों के बताए अलग-अलग खातों में 50.42 लाख रुपये जमा कर दिए।
 
उन्होंने बताया कि निवेश की रकम उन्हें एक ऐप पर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ‘टैक्स’ के नाम पर और रकम जमा करने की मांग की।