एसएस रिटेल के शेयर की बाजार में मजबूत शुरुआत, करीब 51 प्रतिशत उछले

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
SS Retail shares make a strong opening in the market, jumping nearly 51 percent
SS Retail shares make a strong opening in the market, jumping nearly 51 percent

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
एसएस रिटेल लिमिटेड के शेयर ने बुधवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की और 424 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 51 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।
 
बीएसई पर कंपनी का शेयर 639.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 50.73 प्रतिशत अधिक है।
 
एनएसई पर शेयर ने 624 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 47.16 प्रतिशत अधिक है।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,590.34 करोड़ रुपये रहा।
 
एसएस रिटेल लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले शुक्रवार को 103.30 गुना अभिदान मिला था।
 
इस 500 करोड़ रुपये के आईपीओ में 360 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करना और 140 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।