मोदी की यात्रा से पहले जी20 तक भारत-कनाडा व्यापार वार्ता पूरी करने का लक्ष्य: कार्नी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
Aim to conclude India-Canada trade talks by G20 before Modi's visit: Carney
Aim to conclude India-Canada trade talks by G20 before Modi's visit: Carney

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति हो रही है और दोनों देश दिसंबर के मध्य में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
 
कार्नी ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, भारत ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस समय के आसपास कनाडा की यात्रा करेंगे। हालांकि, यात्रा की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।
 
कार्नी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम भारत के साथ अपनी व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति कर रहे हैं।’’
 
कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने और मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन तक वार्ता पूरी करने का प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई है। जी20 शिखर सम्मेलन 14-15 दिसंबर को मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल में आयोजित होने वाला है।
 
कार्नी अगले दशक में अमेरिका के अलावा अन्य देशों के साथ कनाडा के व्यापार को दोगुना करना चाहते हैं। उन्होंने भारत को अमेरिका पर देश की निर्भरता कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा है।
 
उन्होंने दर्जनों देशों के प्रतिनिधियों से कहा कि ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के साथ व्यापार पर रोक लगा दी है, क्योंकि “ई1” बस्ती विस्तार योजना “दो-राष्ट्र समाधान को रोकने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास” है।