शुभेंदु के कालीघाट क्षेत्र के दौरे के दौरान तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-04-2026
slogans during Suvendu's visit to Kalighat area.
slogans during Suvendu's visit to Kalighat area.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कोलकाता के कालीघाट इलाके में बुधवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और विपक्षी नेता ने निर्वाचन आयोग को अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग करते हुए एक शिकायत दी।

सुरक्षा बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
 
यह घटना कालीघाट स्थित जय हिंद भवन के पास तब हुई जब शुभेंदु अधिकारी मतदान व्यवस्था का निरीक्षण करने आए थे। शुभेंदु अधिकारी सुबह से भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे।
 
शुभेंदु अधिकारी जैसे ही इलाके में पहुंचे, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके खिलाफ 'जय बंगला' और 'चोर, चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाकर जवाब दिया, जिससे राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस इलाके में तनाव बढ़ गया।