आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सिक्किम के गंगटोक में शुक्रवार तड़के 3.6 और 2.7 तीव्रता के दो भूकंप आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह चार बजकर 26 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप गंगटोक से लगभग 10.7 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पांच किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद 2.7 तीव्रता का एक और भूकंप शहर से 11.2 किलोमीटर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।