पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-01-2026
Severe cold continues in parts of Punjab and Haryana
Severe cold continues in parts of Punjab and Haryana

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और इस दौरान अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग ने बताया कि अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरीदकोट और बठिंडा में यह 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.4 डिग्री और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।