Serena and Alcaraz will face qualifiers in the US Open mixed doubles match.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज़ यूएस ओपन मिश्रित युगल टेनिस चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेंगे।
सेरेना और अल्काराज़ का मुकाबला आठ टीमों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से आगे बढ़ने वाली किसी टीम से होगा।
सेरेना 2022 के बाद पहली बार यूएस ओपन में वापसी कर रही हैं। उन्हें और अल्काराज को 16 टीमों के टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला है।
मिश्रित युगल का पहला राउंड और क्वार्टरफाइनल मंगलवार को होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे। विजेता टीम को 10 लाख डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।
दो बार की मौजूदा महिला चैंपियन एरिना सबालेंका और 23 बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नोवाक जोकोविच को शीर्ष वरीयता दी गई है। वह पहले मैच में लेयला फर्नांडीज और फ्रांसेस टियाफो की जोड़ी का सामना करेंगे।
अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला और टेलर फ्रिट्ज को दूसरी वरीयता प्राप्त है और वे डायना श्नाइडर और कैस्पर रूड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।