Senthilkumar crashes out of London Open squash tournament after losing in the quarterfinals
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार को यहां लंदन ओपन के पुरुष क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के आमिर खालिद जोयूसेलिन से उलटफेर का सामना करना पड़ा।
दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी और दूसरे वरीय सेंथिलकुमार को 18000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में दुनिया के 99वें नंबर के आमिर से 11-13, 6-11, 7-11 से हार मिली।
फॉर्म में चल रहे सेंथिलकुमार ने इस हफ्त चेक ओपन में अपना दूसरा पीएसए कॉपर स्तर का खिताब जीता था।