वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन में ऊपर की बर्थ और नौजवानों को नीचे की सीटें मिलती हैं: तृणमूल सांसद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-03-2026
Senior citizens get upper berths in trains and youngsters get lower berths: Trinamool MP
Senior citizens get upper berths in trains and youngsters get lower berths: Trinamool MP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय ने मंगलवार को लोकसभा में दावा किया कि ट्रेनों में 70-80 साल के बुजुर्गों को ऊपर की बर्थ आवंटित की जाती हैं, जबकि नौजवानों को नीचे की सीट मिल जाती है।
 
उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सरकार का ध्यान बुजुर्गों पर नहीं, सिर्फ राजस्व बढ़ाने पर है।
 
रॉय ने कहा, ‘‘आप (रेल मंत्रालय) कहते हैं कि वरिष्ठ नागरिकों को नीचे की सीट मिलती हैं। ऐसा नहीं हो रहा है। 70-80 साल के वरिष्ठ नागरिकों को ऊपर की बर्थ मिल रही है। किसी नौजवान को तत्काल में पैसा देकर नीचे की सीट मिल जाती है।’’
 
उनका कहना था कि हाल में एक बुजुर्ग महिला का ऊपर की सीट से गिरने के कारण पैर टूट गया।
 
शताब्दी रॉय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में रियायत को फिर से बहाल किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने दावा किया कि रेलवे यात्रा टिकटों को रद्द करने के नाम पर राजस्व एकत्र कर रहा है।
 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि देश अब सही मायनों में रेलवे के विकास को विस्तार दे रहा है।