Sambhar spotted in Ranthambore Tiger Reserve, Forest Department issues notice to ASI
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
रणथंभौर बाघ अभयारण्य क्षेत्र में कचरे के ढेर के पास एक सांभर दिखाई देने के बाद वन विभाग ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अभयारण्य के जिस क्षेत्र में कचरे की मौजूदगी पर एएसआई को यह नोटिस दिया गया उसमें साफ-सफाई की जिम्मेदारी एएसआई की है।
घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान की सफाई कराई।
अधिकारियों ने बताया कि अब क्षेत्र को पूरी तरह साफ कर दिया गया है और कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया गया है।
इस घटना के बाद रणथंभौर बाघ अभयारण्य के उप वन संरक्षक (डीसीएफ), एएसआई के अधिकारियों और त्रिनेत्र गणेश मंदिर प्रबंधन के बीच बैठक आयोजित की गई।