आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को यहां 21 जून को निर्धारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले संयुक्त रूप से ‘रन फॉर योग’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सैकड़ों लोगों के साथ, शुभेंदु और जाधव ने शहर के मध्य भाग में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय से राइटर्स बिल्डिंग तक लगभग दो किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया।
यह आयोजन ‘फिटनेस’ और स्वस्थ जीवन के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए पूरे कोलकाता में आयोजित की गई 11 ‘योग रन’ में से एक था।
पश्चिम बंगाल इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की मेजबानी कर रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां रेड रोड पर इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले हैं। इस वर्ष के उत्सव का विषय ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ है।
शुभेंदु ने केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और कई राज्य मंत्रियों के साथ इस दौड़ में भाग लिया।