पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-09-2026
Rs 1,912 crore in the bank accounts of Puri's Jagannath temple
Rs 1,912 crore in the bank accounts of Puri's Jagannath temple

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है और मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसके अलावा मंदिर के ‘रत्न भंडार’ में सोने और हीरे के गहने भी रखे हैं। मंदिर प्रशासन के एक बयान से यह जानकारी मिली।
 
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक 31 अगस्त तक तीन योजनाओं के तहत सावधि जमा में 1,811.10 करोड़ रुपये जमा थे।
 
बयान में कहा गया है कि इसमें से 1,311.10 करोड़ रुपये अलग-अलग सरकारी बैंकों में जमा हैं जबकि शेष 500 करोड़ रुपये ओडिशा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अक्षय निधि है जिसे मंदिर के लाभ-हानि खाते में रखा गया है।
 
मंदिर के पास 31 अगस्त तक अलग-अलग बचत खाते, चालू खाते और फ्लेक्सी खातों (बचत खाते और सावधि जमा के मिश्रण वाले खाते) में 100.71 करोड़ रुपये भी थे जिससे इसकी कुल बैंक जमा राशि लगभग 1,911.80 करोड़ रुपये हो गई।