पंजाब के जालंधर में गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-09-2026
A massive fire broke out in a mattress manufacturing factory in Jalandhar, Punjab.
A massive fire broke out in a mattress manufacturing factory in Jalandhar, Punjab.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पंजाब के जालंधर जिले में बृहस्पतिवार को गद्दा बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित यह कारखाना घने काले धुएं और आग की लपटों में घिर गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब सवा नौ बजे मिली। इसके बाद पांच से छह दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
 
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।’’
 
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी घने काले धुएं से ढक गयी।राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचे।"