आर एन रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-03-2026
RN Ravi sworn in as the 22nd Governor of West Bengal
RN Ravi sworn in as the 22nd Governor of West Bengal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने रवि को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस उपस्थित रहे।
 
हालांकि, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता ने समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
 
कार्यक्रम में मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत से हुआ।
 
रवि को लोक भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया जिसके बाद उन्होंने सरदार पटेल यूनिटी हॉल में शपथ ली।