No girl in Delhi should be deprived of education up to graduation level: Rekha Gupta
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली की सभी लड़कियों को कम से कम स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।
इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है।
गुप्ता ने अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई 'लखपति बिटिया योजना' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र लड़की को स्नातक करने के बाद 1.25 लाख रुपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरी कामना है कि दिल्ली में कोई भी लड़की स्नातक स्तर तक की शिक्षा से वंचित नहीं रहे। लड़कियों को न केवल स्कूल बल्कि कॉलेज भी जाना चाहिए और अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम व विषय पढ़ने चाहिए।"
गुप्ता ने कहा कि भारत अब महिला नीत विकास की ओर अग्रसर है।