Repolling will be held at a polling station in Assam on April 11.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को असम के श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदेय केंद्र पर पुनर्मतदान कराये जाने का निर्देश दिया।
बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल के मतदेय केंद्र संख्या 239 में दोबारा मतदान कराया जायेगा।
शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़पों के बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है।
इस बराक घाटी निर्वाचन क्षेत्र में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भाजपा के सुब्रत चौधरी, कांग्रेस के जकारिया अहमद और एआईयूडीएफ के चौधरी हिब्बुर रसूल उसामा मबरूर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
राज्य की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुए, जिसमें लगभग 2.50 करोड़ मतदाताओं में से 85.91 प्रतिशत ने मतदान किया।
निर्वाचन आयोग ने अभी तक मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं।