आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अपनी अनूठी ‘गाना’ संगीत शैली के लिए बेहद लोकप्रिय संगीतकार देवा का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया।
वह 75 वर्ष के थे।
सूत्रों ने बताया कि देवा ने यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने देवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।