आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल ब्रज मोहन राम अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शनिवार को भुवनेश्वर पहुंचे।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और मुख्य सचिव अनु गर्ग समेत कई गणमान्य लोगों ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
वह शाम को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने के लिए पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर जायेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि राम रविवार पूर्वाह्न 11 बजे भुवनेश्वर स्थित लोक भवन के नवनिर्मित अभिषेक हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।