Success is not just about passing exams, intellectual development is essential: Rajasthan Governor Bagde
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण होना जीवन में सफलता की गारंटी नहीं है बल्कि जीवन में सफलता बौद्धिक क्षमताओं के विकास से मिलती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को विवेक, समझदारी और ज्ञान से जोड़ने की जरूरत है। बागडे यहां एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘शिक्षा और समाधान’ विषयक संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कर्तव्यबोध विकसित होना चाहिए क्योंकि इससे जवाबदेही की भावना बढ़ेगी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण नींव हैं तथा इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिभाशाली बनाने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान से जोड़ना जरूरी है, इससे उनका बौद्धिक विकास होगा।