कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की पांचवीं इकाई में रिएक्टर प्रेशर वेसल स्थापित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-06-2026
Reactor Pressure Vessel installed at Unit 5 of Kudankulam Atomic Power Project
Reactor Pressure Vessel installed at Unit 5 of Kudankulam Atomic Power Project

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की पांचवीं इकाई में रिएक्टर प्रेशर वेसल (आरपीवी) को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने यह जानकारी दी।
 
आरपीवी परमाणु ऊर्जा संयंत्र का प्रमुख हिस्सा होता है, जिसमें रिएक्टर कोर स्थित रहता है और यहां परमाणु विखंडन के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है।
 
डीएई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि लगभग 320 टन वजनी तथा अत्यंत सटीकता से निर्मित आरपीवी को सभी सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए रिएक्टर भवन के भीतर स्थापित किया गया है।
 
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित यह परमाणु ऊर्जा परियोजना भारत और रूस के बीच अंतर-सरकारी समझौते के तहत तकनीकी सहयोग से विकसित की जा रही है।
 
डीएई ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि पांचवीं इकाई में न्यूक्लियर स्टीम सप्लाई सिस्टम (एनएसएसएस) के उपकरणों की स्थापना कार्य की शुरुआत का संकेत है और भारत के परमाणु ऊर्जा मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा को मजबूती देने वाली यह प्रगति विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है।’’
 
इससे पहले अप्रैल में परियोजना की तीसरी इकाई में ‘‘स्पिलेज टू ओपन रिएक्टर’’ चरण शुरू हुआ था। इस प्रक्रिया के तहत आगे की गतिविधियों के लिए प्रणालियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के वास्ते सुरक्षा प्रणाली और मुख्य शीतलक पाइपलाइनों की हल्के पानी से सफाई की गई थी।
 
 
राष्ट्रीय दिल्ली