राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने 10 वर्षीय रक्षा समझौते की प्रगति की समीक्षा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-10-2026
Rajnath Singh and US Defense Secretary Hegseth review progress of 10-year defense agreement
Rajnath Singh and US Defense Secretary Hegseth review progress of 10-year defense agreement

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को 10 वर्षीय भारत-अमेरिका रक्षा रूपरेखा समझौते की प्रगति की समीक्षा की। इस समझौते का उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, सूचनाओं के आदान-प्रदान और सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन के क्षेत्र में रणनीतिक तालमेल को बढ़ावा देना है।

फिलीपीन के सेबू में हुई व्यापक बातचीत के दौरान सिंह और हेगसेथ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और तेजी से बदल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर भी चर्चा की।
 
भारत और अमेरिका ने पिछले साल अक्टूबर में रक्षा रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
 
हेगसेथ और सिंह दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के सदस्य देशों और उसके कुछ संवाद साझेदारों के समूह की बैठक ‘आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस’ (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होने के लिए सेबू में हैं।
 
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक फिलीपीन के सेबू में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर हुई।